Breaking
Sun. May 19th, 2024

मध्यवर्ती क्षेत्र में कैथ के पौधों में सेब व नाशपाती की ग्राफ्टिंग हुई सफल

By admin Apr16,2024

सिरमौर (श्री रेणुका जी)

जिला सिरमौर के उप मंडल संगड़ाह के अंतर्गत सियूं व बनलोग में कैथ के पौधों में सेब ,नाशपाती की ग्राफ्टिंग हुई सफल
पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय किकंरी देवी पार्क समिति के अध्यक्ष विजय कुमार आजाद ने पर्यावरण संरक्षण बचाने के लिए एक नई खोज की है जिसके लिए किसान अपनी खेती के साथ-साथ बागवानी की तरफ भी अग्रसर हो उन्होंने कैथ के पौधों में सेब व नाशपाती की कलमो की ग्राफ्टिंग लगभग 3 वर्षों से करते आ रहे हैं यह ग्राफ्टिंग मध्यवर्ती क्षेत्र में की जा रही है ग्राफ्टिंग करने का समय जनवरी महा बताया जाता है

विजय आजाद ने बताया पार्क समिति के सभी सदस्य मिलजुल कर भूस्खलन आपदा के दौरान सभी सदस्यो के साथ शमालू , ऐड की रोपाई की जाती है जिससे भूस्खलन रोकने में काफी मदद होती है

बहराल बनलोग क्षेत्र के किसान हेतराम चौहान ने बताया कि विजय आजाद सभी किसानों को कैथ के पौधों में सेब व नाशपाती की कलमो की ग्राफ्टिंग करवाने में सराहनीय योगदान रहा है जिसमें उन्नत किस्म के प्रजाति के सेब तथा नाशपाती की काल्मो की ग्राफ्टिंग की गई

विजय कुमार आजाद ने बताया यदि किसानों के खेतों तथा घासणी में कैथ के पौधे है वह निशुल्क ग्राफ्टिंग का कार्य सेवा के लिए सादा तत्पर रहेगे पौधों में ग्राफ्टिंग का काम जनवरी में माह में किया जाता है

By admin

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *